मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
राजनांदगांव|राजनांदगांव जिले के देवादा मेंटल हास्पिटल में भर्ती मरीज की हत्या होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अज्ञात आरोपी ने हमला कर दिया था. सूचना मिलने पर उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज हास्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की बारिकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया गया कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों में से ही किसी एक द्वारा यह घटना किए जाने की आशंका जताई जा रही है|
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवादा मेंटल हास्पिटल में उपचार हेतु कामता प्रसाद 42 वर्ष को उपचार हेतु भर्ती किया गया था. बताया गया कि बीती रात अज्ञात आरोपी ने कामता प्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी के साथ संघर्ष भी हुआ होगा. इधर पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरु कर दी है. बताया गया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, लेकिन वह चालू हालत में नहीं है. जिसके चलते भी पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि जांच शुरु कर दी गई है|
धारदार हथियार से हमले की आशंका
बताया गया कि जिस अस्पताल के भीतर यह घटना हुई है, वहां उस वार्ड में कुल 18 मरीज मर्ती थे. इनमें से ही किसी एक के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस टीम को आरोपी तक पहुंचने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ सकता है. चूंकि अस्पताल में भर्ती मरीज अत्याधिक नशे, भूलने की बीमारी के साथ ही दीमागी बीमारी से ग्रसित है. ऐसे में उनसे पुछताछ कर मामले को सुलझाना पुलिस के लिए टेड़ी खीर साबित हो सकता है|
20 लाख रुपए की मदद करेगा प्रबंधन
मिली जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने अस्पताल के भीतर हुए इस खूनी संघर्ष को लेकर प्रबंधन पर ही आरोप लगाए. वहीं नाराज परिजन के साथ ही लोगों ने मुआवजे को लेकर चक्काजाम भी किया. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को आर्थिक रूप से सहयायता के दृष्टिकोण से 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान भी किया|
क्षेत्र में फैली सनसनी
पुलिस के मुताबिक घटनाक्रम में कामता प्रसाद बंजारे उम्र लगभग 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके सिर पर गंभीर चोंटे आई थी. बताया गया कि इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को हुई उनमें शोक व आक्रोश व्याप्त हो गया. परिजनों ने इस मामले में उचित मुआवजा एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस मौके पर परिजनों के साथ कुछ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. पुलिस टीम के अनुसार इस मामले में बारिकी से जांच पड़ताल की जा रही है|
ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर घटना की जानकारी जैसे ही देवादा अस्पताल के स्टाफ व आसपास के लोगों हुई सनसनी फैल गई थी. घटना की सूचना पर मौके पर अधिकारी व सोमनी स्टाफ जांच पड़ताल में जुट गई है|
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड