बोर्ड परीक्षा परिणाम :श्रेया जैन, शुभी सैनी और अभिषेक मिश्रा ने मेरिट में मारी बाजी, जबलपुर का बढ़ाया मान
में शहर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई ने बनाई मेरिट में जगह
जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में जबलपुर के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। हायर सेकेंडरी परीक्षा की विभिन्न संकायों की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में जबलपुर के कुल आठ छात्रों ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कला संकाय में जबलपुर की अल्फिया अंजुम ने 10वां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं विज्ञान (गणित) संकाय में सिहोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पूर्वी गोलहानी ने 8वां स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल की कुमारी अनम अंसारी ने 10वां स्थान प्राप्त किया।
जीव विज्ञान संकाय में भी जबलपुर के छात्रों का दबदबा देखने को मिला, जहां पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल की कुमारी कृति पांडे ने 8वां स्थान हासिल किया, जबकि इसी स्कूल के ओम चौकसे ने 10वां स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा समग्र मेरिट सूची में भी जबलपुर के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल की कुमारी श्रेया जैन ने चौथा स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया। वहीं शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़ा की कुमारी शुभी सैनी ने छठवां स्थान हासिल किया। ब्रह्म ऋषि नर्मदा विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अभिषेक मिश्रा ने सातवां स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि से जहां परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है, वहीं यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है। मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का यह परिणाम जबलपुर को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहा है।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर