पुणे रनवे अपडेट: 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुरू हुआ उड़ानों का परिचालन
पुणे/दिल्ली: तकनीकी खराबी और विमानों की टक्कर के कारण पुणे और दिल्ली हवाई अड्डों पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात करीब 10:25 बजे भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान के लैंडिंग गियर (अंडरकैरिज) में खराबी आ गई, जिससे वह रनवे पर ही फंस गया। इस घटना के कारण रनवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और इंडिगो, एअर इंडिया सहित विभिन्न एयरलाइनों की लगभग 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। शनिवार सुबह 07:30 बजे मरम्मत के बाद परिचालन पुनः बहाल कर दिया गया।
दूसरी ओर, दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक स्पाइसजेट विमान पार्किंग की ओर जाते समय वहां खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया। हादसे में स्पाइसजेट का विंगलेट और अकासा एयर का स्टेबलाइजर क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई यात्री या चालक दल का सदस्य घायल नहीं हुआ। दोनों ही घटनाओं की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।
जर्मनी पहुंचे रक्षा मंत्री, हाईटेक डिफेंस और AI पर होगी चर्चा
पार्टी में हलचल: प्रदेश अध्यक्ष ने विजय सिन्हा से की अहम मुलाकात
सिंगरौली शिक्षा विभाग में गड़बड़ी, कई अधिकारियों पर FIR
कबीरचौरा अस्पताल का कायाकल्प: 315 करोड़ के बजट से बदलेगी मंडलीय चिकित्सालय की सूरत।