शहर में बदमाशों का आतंक: युवक पर ताबड़तोड़ चाकूबाजी, इलाके में फैली सनसनी।
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजीबाग में शादी समारोह से लौट रहे दोस्तों पर जानलेवा हमले की वारदात हुई है। शराब के लिए रुपयों की मांग पूरी न होने पर दो बदमाशों ने चाकूबाजी कर दी। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोहलपुर पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शादी से लौटते समय रास्ते में रोका
हड्डी गौदाम गोहलपुर निवासी नाहिद मंसूरी ने पुलिस को बताया कि वह मदनमहल क्षेत्र में डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान संचालित करता है। वह अपने साथी मोह. इस्तयार अंसारी, एजाज अंसारी और मारूफ कुरैशी के साथ मित्र शेख फैजान की बहनों के विवाह समारोह में शामिल होने गाजीबाग मैरिज हॉल गया था। कार्यक्रम के बाद चारों दोस्त पैदल ही चाय पीने के लिए गाजी नगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अरमान और अयान नाम के दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने नाहिद और उसके साथियों से शराब पीने के लिए 1000 रुपये की मांग की। जब युवकों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गए।
विवाद के बाद चाकू से प्राणघातक हमला
पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच आरोपी अरमान ने अपने पास रखे चाकू से मारूफ कुरैशी पर हमला कर दिया। चाकू मारूफ के दाहिने हाथ की कोहनी के पास लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। दूसरा आरोपी अयान भी चाकू लहराते हुए अन्य युवकों को मारने के लिए उनके पीछे दौड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मारूफ को तुरंत शीतल छाया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(3), 118(1) और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल