सावधान! बिना वेरिफिकेशन नौकर रखना पड़ा भारी, लुटियंस दिल्ली में बड़ी डकैती
मामला 1: गूगल सर्च ने खोला चोरी का राज
दिल्ली। केशवपुरम इलाके में एक बुजुर्ग महिला के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घरेलू सहायिका सुखवती ने अपनी 82 वर्षीय मालकिन के घर से 250 ग्राम सोने के जेवरात पार कर दिए थे। सुखवती ने चोरी के बाद कोई सबूत नहीं छोड़ा था, लेकिन उसके पति उमेश की एक छोटी सी गलती भारी पड़ गई। पुलिस ने जब संदेह होने पर उमेश का फोन चेक किया, तो पता चला कि उसने वारदात से कुछ दिन पहले गूगल पर 'सोने का भाव' सर्च किया था। कड़ाई से पूछताछ में सुखवती ने जुर्म कबूल लिया और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लॉरेंस रोड स्थित झुग्गी से सारा सोना बरामद कर लिया है।
मामला 2: 5 दिन पुराने नौकर ने डाली डकैती
लुटियंस जोन के गोल्फ लिंक्स इलाके में कारोबारी प्रवीण चावला की कोठी में हुई डकैती का मास्टरमाइंड उनका घरेलू सहायक ही निकला। मात्र 5 दिन पहले काम पर रखे गए सुशील कामत ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। सुशील ने जानबूझकर घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया था, जिसके बाद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने इस मामले में गुड्डू, रमन और अमित नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। फिलहाल, मुख्य आरोपी सुशील और अन्य साथियों की तलाश में पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें