साल में सिर्फ एक बार खिलने वाला दुर्लभ फूल, जिसे लगाने से बदल सकती है किस्मत! जानिए इसके शुभ असर और फायदे
प्रकृति कई रहस्यों से भरी है, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो खुद में आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता समेटे होती हैं. ब्रह्मकमल ऐसा ही एक फूल है जो साल में सिर्फ एक बार खिलता है और वो भी कुछ ही घंटों के लिए. यह फूल अपनी सुंदरता, पौराणिक मान्यता और दुर्लभता के कारण खास महत्व रखता है. इसे केवल देख लेना भी सौभाग्य की निशानी मानी जाती है. उत्तराखंड जैसे हिमालयी इलाकों में पाया जाने वाला यह फूल वहां का राज्य पुष्प भी है.
ब्रह्मकमल कैसा दिखता है और कब खिलता है?
ब्रह्मकमल सफेद रंग का होता है और आकार में कमल के जैसा दिखाई देता है. यह फूल जुलाई से सितंबर के बीच खिलता है और कुछ ही समय में मुरझा जाता है. इसे अक्सर रात के समय खिलते हुए देखा गया है, जिससे इसका रहस्य और भी बढ़ जाता है. इसकी खुशबू हल्की लेकिन मन को शांति देने वाली होती है.
ब्रह्मकमल को घर पर लगाने के फायदे
ब्रह्मकमल को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं जहां यह फूल होता है, वहां सुख, शांति और धन की कभी कमी नहीं रहती. जब यह फूल घर में खिलता है, तो ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा उस घर पर बरसती है.
इस फूल से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
-घर में सुख-समृद्धि आती है
-मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है
-प्रेम और सौंदर्य में वृद्धि होती है
-शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभावों को कम करता है
ब्रह्मकमल की दुर्लभता और उसका अचानक खिलना इसे और खास बना देता है. माना जाता है कि जो इस फूल के दर्शन कर लेता है, उसकी किस्मत खुल जाती है.
ब्रह्मकमल को घर में कहां रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ब्रह्मकमल को घर के उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में रखना शुभ होता है. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है. अगर इसे मंदिर या पूजा स्थान के पास रखा जाए तो इसका असर और भी तेज हो जाता है. इसकी खुशबू और आभा वातावरण को शांत और पवित्र बना देती है.
ब्रह्मकमल से जुड़ी पौराणिक कथाएं
पौराणिक मान्यताओं में ब्रह्मकमल का खास स्थान है. एक कथा के अनुसार, ब्रह्मा जी ध्यान में लीन थे और जब उनकी आंख खुली, तो उन्होंने खुद को एक कमल के रूप में देखा. तभी से इस फूल का नाम ब्रह्मकमल पड़ा.
एक और कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने इस फूल की सहायता से मां लक्ष्मी को पुनः जीवन दिया था. इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि सृष्टि की शुरुआत इसी फूल से हुई थी. इसी कारण यह ब्रह्मा जी का प्रिय पुष्प माना जाता है और बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री नारायण को चढ़ाया जाता है.
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं