MY अस्पताल में एक्सपायरी डेट की बोतल चढ़ी, अधीक्षक डॉक्टर ने कहा- जांच समिति बना दी गई
इंदौर। इंदौर के एम वाय अस्पताल (MY Hospital, Indore) में भरती एक महिला मरीज को एक्सपायरी डेट की बोतल (Expiry date bottle) चढ़ाने का एक मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने पूरी घटना बताई महिला के पति सागर सिंह ने एक्सपायरी डेट की बोतल चढ़ाई जाने की बात मीडिया से कहते हुए यह भी बताया कि पेट में गंदा पानी जमा होने की शिकायत के बाद उसी के इलाज के लिए महिला अस्पताल पहुंची थी।
महिला के पति ने बताया कि 12 नवंबर को महिला को इलाज अस्पताल में भर्ती किया गया था तभी से उसका इलाज जारी जारी इलाज में बोतल जब लगाई गई तो महिला के पति ने अगस्त तक की एक्सपायरी डेट बोतल पर देख ली और जब जिम्मेदारों से कहा तो उन्होंने मामले को देख लेने और उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बात महिला के पति से कहीं वायरल हो रहा वीडियो महिला के पति ने खुद बनाया दो उसने कमरे के सामने भी कहा।
सामने आई घटना को लेकर पत्रकारों ने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव से भी बात की और पूरे ही मामले में सच्चाई जानी चाहिए तो अधीक्षक ने कहा कि महिला मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती है और इलाज को लेकर बोलेगी डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा उसे महिला को दी जा रही है कल जब उसको बोतल दी जा रही थी और सिस्टर ने आकर जैसे ही उसको स्टैंड पर लगाया तो उसने देखा कि अगस्त 2025 को उसकी एक्सपायरी डेट है उसने वह बोतल हटाकर तुरंत ही दूसरी बोतल लगे इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसको वायरल किया है।
डॉ यादव ने कहा की एक्सपायरी डेट की दवाएं अस्पताल में उपयोग करना प्रतिबंधित है और इसको लेकर स्टोर में भी पता किया गया है कि किसी तरह के एक्सपायरी दवाई स्टोर में तो नहीं है। यादव ने आगे कहा कि यदि है तो उसका तुरंत निष्पादन किया जाए पूरे ही मामले में एक जांच समिति बना दी गई है। आगे सरकार द्वारा जो भी कार्यवाही की जाएगी वह स्वीकार है।
एक्सपायरी डेट की बोतल चढ़ाई जाने के मामले को लेकर नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मीडिया से कहा इस तरह की लापरवाही जो करेगा जिलाधीश से कहेंगे उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करे।
कनाडा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: खालिस्तानी तत्वों से सुरक्षा को खतरा
बरगी डैम हादसा: प्रशासनिक अड़चन के बाद विमान से भेजे जाएंगे शव
JABALPUR NEWS- वर्दी का रौब और नशे का जोश: बरेला थाने के पुलिसकर्मी का सड़क पर तांडव
पंजाब में बड़ी कार्रवाई: AAP सांसद के खिलाफ दर्ज हुए गंभीर मामले
शादी का माहौल बना मौत का मंजर: दामाद ने रची खौफनाक वारदात
बारात में मातम: बेटे की लाश देखकर फूट-फूटकर रोया पिता
छोटे व्यवसाय हुए मजबूत: डिजिटल प्लेटफॉर्म से बढ़ी कमाई और पहुंच
पहले गोली, फिर सिर कुचलकर हत्या! प्रेमिका और नेता की खौफनाक साजिश उजागर
चिंगारी बनी कहर: फैक्टरी में भीषण आग, 12 मजदूरों की ऐसे बची जान