खून से रिश्ते शर्मसार: बोरी में भरकर पिता की लाश ले जा रहा था बेटा, मिला आजीवन कारावास
जबलपुर। मानवता को शर्मसार करने वाले एक मामले में जबलपुर के सेशन कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश गौरव प्रज्ञानंद की अदालत ने आरोपी अमन वंशकार को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और कुल 20,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
-क्या था पूरा मामला
यह सनसनीखेज घटना 27 जून 2022 की सुबह करीब 4 बजे की है। थाना अधारताल की पुलिस टीम महाराजपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पनागर की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक अमन वंशकार को रोका गया। युवक के पास एक पीली प्लास्टिक की बोरी थी। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने पहले सब्जी होने का बहाना बनाया। संदेह होने पर जब पुलिस ने बोरी खोली तो उसमें व्यक्ति का शव था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उसके पिता रामलाल वंशकार का शव है, जिसकी उसने गला दबाकर हत्या कर दी थी और वह लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था। विशेष लोक अभियोजक श्रीमती स्मृतिलता बरकडे ने शासन की ओर से सशक्त पैरवी की और लिखित तर्क प्रस्तुत किए। अदालत ने साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। धारा 302 के तहत आजीवन कारावास एवं 15,000 रुपये जुर्माना लगाया।धारा 201/511के तहत 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000 रुपये जुर्माना लगाया।
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भड़का संघ, जुलूस निकालने की चेतावनी
महिलाओं के सम्मान पर राजनीति? विपक्ष पर BJP का वार
बड़ी खबर: यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम अब बस आने ही वाला है
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बरगी में बड़ा हादसा तीन बच्चे कैनाल में डूबे तलाश जारी
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
पुदीने और नींबू का कमाल: हीटवेव के दौरान शरीर को रिफ्रेश रखने के सबसे आसान उपाय