ब्रेकिंग न्यूज़ | जबलपुर

 

जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र के सालीवाड़ा स्थित केनाल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तीन मासूम बच्चियाँ तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में मातम छा गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल पटेल, तनु पटेल और सानिया पटेल नाम की तीनों बच्चियाँ केनाल के किनारे बैठी थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं। केनाल का बहाव तेज होने के कारण तीनों बच्चियाँ देखते ही देखते पानी में बह गईं।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज धार के चलते सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजन बेसुध हैं और ग्रामीणों में भी आक्रोश एवं दुख का माहौल बना हुआ है।

 

बताया जा रहा है कि बरगी क्षेत्र की केनालों में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम न होने से हादसे लगातार हो रहे हैं। हाल ही में बरगी डैम की नहरों से जुड़े कई हादसे और समस्याएं भी सामने आई थीं ।

 

प्रशासन से अब मांग उठ रही है कि केनाल किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।