रादुविवि कर्मियों का 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप में रहा वर्चस्व कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उम्र बाधा नहीं होती है- कुलगुरु प्रो. वर्मा
जबलपुर. एम.पी. मास्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शासकीय इंजीनियरिंग कालेज मैदान में 13 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रादुविवि कर्मियों का वर्चस्व रहा है। इस प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतियोगियों की सहभागिता रही है।
रादुविवि के डॉ. संतोष सिंह ने पोल वाल्ट मे गोल्ड मेडल एवं डिसकस थ्रो मे सिल्वर मेडल जीता। श्री मनोज कुमार सिंह ने 200 मीटर मे सिल्वर मेडल जीता एवं श्री सुखदीन कटारे ने 1500 मीटर मे सिल्वर तथा 800 मीटर रजत पदक जीता।
माननीय कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा एवं कुलसचिव प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने आज कुलगुरु कक्ष में विजेताओं को सम्मानित किया एवं वरिष्ठ कर्मियों की इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नि:संदेह यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। माननीय कुलगुरु प्रो. वर्मा ने कहा कि किसी भी कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु व्यक्ति की सफलता में उम्र बाधा नहीं होती है। साथ ही उन्होंने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष श्री बीरेंद्र कुमार तिवारी, डॉ .अजय मिश्रा, श्री प्रवीण जयसवाल, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री प्रेमशंकर पाण्डेय, श्री दीपक नाहिर, श्री संतोष पाण्डेय, श्री लालजी उसरेठे, श्री अनिल शुक्ला एवं श्री राकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति रही ।
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सात राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल