घर बैठे पुलिस से शिकायत की सुविधा, कांकेर में शुरू हुआ नया डिजिटल पोर्टल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में पुलिसिंग को हाईटेक और जनसुलभ बनाने के लिए एक बड़ी पहल की गई है. जिले के नागरिकों के लिए व्हाट्सएप आधारित पुलिस शिकायत पोर्टल शुरू किया गया है. इस सुविधा के बाद अब लोगों को छोटी-मोटी शिकायतों के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. कांकेर पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9479155125 पर अब नागरिक सीधे अपनी शिकायत भेज सकेंगे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस सेवाओं को पारदर्शी, सुलभ और तकनीक आधारित बनाना है।
एसपी ऑफिस से की जाएगी निगरानी
नागरिकों को केवल व्हाट्सएप पर hii या “नमस्ते” लिखकर भेजना होगा, जिसके बाद उन्हें दो विकल्प मिलेंगे, इसके लिए 1 टाइप करना होगा. जानकारी भरने के बाद शिकायत दर्ज हो जाएगी और एक यूनिक आईडी मिलेगी. शिकायत की स्थिति देखने के लिए लिए 2 टाइप कर अपनी शिकायत का स्टेटस जान सकेंगे. शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के लिए पुलिस ने एक विशेष डैशबोर्ड भी तैयार किया है. इसके जरिए एसपी कार्यालय से सीधे थानावार समीक्षा की जाएगी कि किस शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है।
इन आसान स्टेप्स करें शिकायत
- ( स्टेप – 1 ) कांकेर पुलिस द्वारा जारी नंबर 94799155125 पर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप मैसेज करना होगा. जिसमें आप Hi या नमस्ते लिखकर भेज सकते हैं।
- ( स्टेप – 2 ) इसके बाद आपको स्क्रीन पर दो विकल्प दिखेंग।. पहला – शिकायत दर्ज करें, दूसरा – शिकायत की स्थिति देखें
- ( स्टेप – 3 ) अब शिकायत दर्ज करने के लिए 1 लिखकर भेजें. शिकायत की स्थिति देखना है तो 2 लिखकर सेंड करें।
- ( स्टेप – 4 ) शिकायत लिखकर भेज सकते हैं।
- ( स्टेप – 5 ) शिकायत के निराकरण के बाद इसी नंबर पर फीडबैक भेज सकते हैं।
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सात राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल