मनरेगा समेत कई मुद्दों पर सड़कों पर उतरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आज बड़ा प्रदर्शन
रायपुर|छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करने जा रही है. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे. इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे|
वहीं विधानसभा घेराव को लेकर कस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जिसमें घेराव की रणनीति पर चर्चा की गई. खास तौर पर पुलिस बंदोबस्त के बीच किस तरह से प्रदर्शन को संगठित और प्रभावी बनाया जाए, इस पर विस्तार से विचार किया गया|
इन मुद्दों को लेकर करेंगे घेराव
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश के कई स्थानीय मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा|
इसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करना, धान खरीदी में वादाखिलाफी और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा|
सचिन पायलट होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. घेराव की तैयारियों को लेकर प्रदेश मुख्यालय में पहले भी दो बैठकें हो चुकी हैं. अब जिलों में भी लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके|
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं