खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बढ़ रही है सौर ऊर्जा की पहुंच
रायपुर : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
योजना के अनुसार लाभार्थियों को 1 किलोवॉट सिस्टम पर ₹45,000, 2 किलोवॉट सिस्टम पर ₹90,000 और 3 किलोवॉट अथवा उससे अधिक क्षमता पर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान की जा रही है। इस योजना का फायदा उठाकर उपभोक्ता अपने बिजली खर्च में बड़ी बचत कर रहे हैं।
खैरागढ़ शहर के गोलबाजार निवासी प्रेमचंद जैन ने अपने घर में 9 किलोवॉट का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाया है। उनका कहना है कि सोलर ऊर्जा से उनके बिजली बिल में लगभग 80 प्रतिशत की कमी आई है और अब मासिक बिल केवल ₹800 के करीब रह गया है।
सेवा पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्रामों डामरी, अतरिया, कुम्हि, आमगांव, अमलीडीहकला, साल्हेवारा, खमतराई, लिमो, खम्हारडीह, मुढ़ीपार, कामठा समेत अन्य गांवों में सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई तथा
www.pmsuryaghar.gov.in
पोर्टल पर त्वरित पंजीयन भी कराया गया।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल आमजन को बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि जिले को स्वच्छ ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक बचत की दिशा में भी सशक्त बना रही है।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर