चेन्नई में एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
चेन्नई: रविवार रात को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2455 को चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरलाइंस ने इसकी वजह तकनीकी खराबी और खराब मौसम बताई है। इस घटना ने यात्रियों में दहशत पैदा कर दी, लेकिन पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
सांसद ने बताया हादसे का खौफनाक मंजर
विमान में सवार कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग की पहली कोशिश के दौरान रनवे पर एक दूसरा विमान खड़ा था। इसे देखकर पायलट ने तुरंत विमान को वापस हवा में उठाया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग कराई। वेणुगोपाल ने लिखा कि विमान "हादसे के बिल्कुल करीब पहुंच गया था" और यह एक बड़ा हादसा था जो टल गया। विमान में कई सांसद और अन्य यात्री भी मौजूद थे।
एअर इंडिया ने किया दावे का खंडन
हालांकि, एअर इंडिया ने सांसद केसी वेणुगोपाल के दावे का खंडन किया है। एयरलाइन का कहना है कि रनवे पर किसी दूसरे विमान के मौजूद होने की बात सही नहीं है। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, विमान ने रात 8:17 बजे उड़ान भरी थी और इसे रात 10:45 बजे दिल्ली पहुंचना था।
इस घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन पायलट की सूझबूझ और तत्काल लिए गए निर्णय से सभी यात्रियों की जान बच गई।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर