फरहाना-नेहल को लेकर अमाल मलिक ने कही दिल छू लेने वाली बात
मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों काफी मजेदार होता जा रहा है। प्रतिदिन कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और मनमुटाव का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब शो के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें सिंगर अमाल मलिक और जीशान कादरी साथ में बात करते दिख रहे हैं। अमाल ने बताया कि उन्हें किसी पर विश्वास नहीं हो रहा है। जानिए क्या बोले गायक।
नेहल-फराहना पर अमाल मलिक को नहीं भरोसा
बिग बॉस 19 शो के जारी हुए नए प्रोमो में अमाल मलिक और जीशान कादरी बात करते नजर आ रहे हैं। अमाल ने कहा, ‘टीम में हमें अपने तीनों से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं हो रहा है। ये दोनों (नेहल और फरहाना) हम लोग को कभी भी निशाना बना लेंगी।’ इसके जवाब में जीशान ने कहा कि ऐसा नहीं है।
नेहल से ज्यादा फरहाना साथ लेंगी
अमाल मलिक के इतना कहने पर जीशान कादरी ने कहा, ‘नेहल से ज्यादा फरहाना स्टैंड लेगी।’ इस पर सिंगर ने कहा, ‘हां हो सकता है, क्योंकि वो दिखने लगा है।’ इसके आगे ऐसा लगता है कि दोनों नेहल की बात करते हैं और कहते हैं कि वो हमेशा शिकायत करती रहती हैं। ये बताते हुए गायक अजीब तरह का मुंह बनाते हैं, जिसे देख जीशान कादरी हंसने लगते हैं।
क्यों है इस बार को 'बिग बॉस' खास?
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज: