*ट्रेन से टक्कर से भालू की मौत घुनघुटी के रेलवे ट्रक की घटना
उमरिया। जिले के घुनघुटी रेलवे स्टेशन के पास हादसे में भालू की मौत हो गई। देर रात थर्ड रेलवे लाइन (930/17ए) पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से भालू कटकर मर गया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने घटना देखी तो सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
यह पूरा क्षेत्र बांधवगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से सटा हुआ है। यहां अक्सर जंगली जानवरों का मूवमेंट देखा जाता है, लेकिन हाल के दिनों में यह मूवमेंट और ज्यादा बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर गांव और शहरी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रात में भालू भी भोजन की तलाश में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि वन्यजीव लगातार ट्रेनों की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं, लेकिन रेलवे और वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। अक्सर इस ट्रैक पर हाथी, भालू और हिरणों का मूवमेंट होता है, इसके बावजूद रेलवे विभाग ने कोई चेतावनी संकेतक या बैरिकेड की व्यवस्था नहीं की है।
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल एक हादसा नहीं है, बल्कि जंगलों के सिकुड़ने और भोजन की कमी का परिणाम है। जब तक वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित नहीं किया जाएगा, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। दूसरी ओर रेलवे की लापरवाही भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि ऐसी जगहों पर स्पीड लिमिट तय की जानी चाहिए और लोको पायलटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जाने चाहिए।
अभी तक इस हादसे को लेकर न तो स्थानीय पुलिस और न ही रेलवे प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है और भालू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह घटना वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच बढ़ते टकराव की ओर इशारा करती है। सवाल यह है कि कब तक जंगली जानवर विकास की रफ्तार की बलि चढ़ते रहेंगे?
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित