वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार! दिल्ली पुलिस के एसआई इंदौर में 1 करोड़ के सोने के साथ पकड़े गए
दिल्ली पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर को इंदौर से गिरफ्तार किया है, जो कि हेराफेरी के मामले में फरार चल रहे थे. पकड़े गए गए सब-इंस्पेक्टर में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस बीते कई महीनों से दोनों की तलाश कर रही थी. गिरफ्त में आए दोनों आरोपी ठगी के मामले सीज किए गए बैंक अकाउंट से मोटी रकम लेकर भागे थे, जिन्हें उन्होंने बाद में सोने में बदलवा दिया था. इनके पास से पुलिस ने एक करोड़ का सोना बरामद किया है.
दिल्ली में कुछ महीनों पहले दो दारोगा ठगी के मामले में सीज किए बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालकर फरार हो गए थे. काफी समय तक पुलिस को भी इस बारे में पता नहीं चला. इस ठगी का पता पुलिस को अप्रैल महीने में लगा. मामले की जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आनन-फाननमें जांच शुरू कर दी. जांच में दो दारोगा की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जो किधोखाधड़ीके बाद से हीफरारचलरहेथे.
इंदौर से दिल्ली पुलिस के दो SI अरेस्ट
इसमें एक सब इंस्पेक्टरनॉर्थईस्टदिल्ली मेंपोस्टेडथा, जबकि उसकी दोस्त महिलाSIशाहदरा जिले में कार्यरत थी. आरोपियों के फरार होने के बाद से ही नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की साइबर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी. पुलिस के सूत्र के मुताबिक, टेक्निकल सर्विलांस की मदद पुलिस को पता चला कि महिला दारोगा इंदौर में है. वह अपने जानकारों कॉल कर रही थी. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस बढ़ाकर महिला की सटीक लोकेशन का पता लगाया.
एक करोड़ का सोना बरामद
पुलिस ने फूलप्रूफ प्लान बनाकर जाल बिछाया और फिर दोनों फरार दारोगा को अरेस्ट कर लिया. आरोपियों के पास पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपए की कीमत को सोना भी बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पैसों को सोने में बदलवा लिया था. धोखाधड़ी को लेकर दोनों दारोगा से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि