ग्राफ्टेड बैगन की खेती से बढ़ी किसान योगेश अग्रवाल की आय
रायपुर : राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियां अपने शानदार परिणाम दिखा रही हैं।बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के भाटापारा ब्लॉक के गाँव सेमरिया (बी) के प्रगतिशील किसान योगेश अग्रवाल ग्राफ्टेड बैगन की खेती करके अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करने में सफल हुए हैं।अग्रवाल ने बताया कि पहले वे परम्परागत तरीके से सब्जी की खेती करते थे ।फिर उन्हें उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत ग्राफ्टेड बैगन एवं टमाटर प्रदर्शन योजना का लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि ग्राफ्टेड बैगन रोगों का प्रकोप सामान्य खेती की तुलना में कम है। साथ-साथ इसमें तीनों सीजन में उत्पादन प्राप्त होता है। कम पानी एवं मजदूरी लागत भी कम आती है। पौधे भी मजबूत होते हैं जिससे उत्पादन में सुधार हुआ है।अग्रवाल ने बताया इस तकनीक से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि उद्यान विभाग द्वारा जिले में किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत ग्राफ्टेड बैगन एवं टमाटर प्रदर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है, यह योजना जिले में पहली बार लागू की गयी है, योजना के तहत ग्राफ्टेड बैगन एवं टमाटर की खेती कृषकों द्वारा की जा रही है जिसके लिए प्रति प्रदर्शन राशि रू. 30000 का अनुदान दिया जा रहा है।
जिले को 188 नग प्रदर्शन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके विरूद्ध नियमानुसार 188 कृषकों का चयन किया गया एवं कृषकों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड