दिल्ली राजनीति गरमाई: AAP बनाम BJP आमने-सामने
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को घेरा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की जनता बीजेपी से नाराज है। इसी वजह से उनकी किसी भी रैली या कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुट रही है।
बीजेपी को इन बात की चिंता
आप नेता सौरभ ने दावा किया कि इससे बीजेपी नेताओं को जबरन भीड़ इकट्ठी करनी पड़ रही है। सौरभ ने एक रैली का उदाहरण देते हुए कहा कि भीड़ न जुटने पर बीजेपी ने रविवार को जबरदस्ती MCD कर्मचारियों को डराया और छुट्टी के दिन उन्हें बसों में भरकर रैली में ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को मंगोलपुरी के संजय गांधी ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन होना तय है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बुलाया गया है। लेकिन, बीजेपी को इस बात की चिंता है कि उद्घाटन समारोह में भीड़ जुटेगी या नहीं।
भीड़ जुटाने के लिए धमकी दे रहे मंगोलपुरी विधायक
आप नेता ने आरोप लगाया कि मंगोलपुरी से बीजेपी विधायक राजकुमार चौहान का एक विडियो सामने आया है। इसमें वे लोकल मार्केट में सभा के दौरान लोगों को धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि जल्द ही मुख्यमंत्री इस ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करने आ रही है। AAP प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी की हालत इतनी खराब हो गई है कि उनके विधायक अब रैलियों को सफल बनाने के लिए जनता को खुली धमकियां दे रहे हैं।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर