दिवाली से पहले ही दिल्ली में एक्यूआई 200 पहुंचने की उम्मीद
नई दिल्ली। अक्टूबर मध्य में राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर का मौसम अब पूरी तरह बदल चुका है। कहीं भी बारिश या बूंदा-बांदी का अनुमान नहीं है, मौसम साफ़ रहेगा। लेकिन रविवार को धुंध छाई रहेगी। इसके साथ ही सुबह और हसम को हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। एक्यूआई 200 तक जाएगा। वहीं नमी का स्तर 60 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है, धुंध इसमें शामिल होगी तो सांस लेने में तकलीफ और त्वचा सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। जबकि अगले 24 घंटे बारिश या बूंदा-बांदी का कहीं भी सम्भावना नहीं है। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक रविवार को तापमान 21 से 23 डिग्री तक रहेगा, जबकि दिन का तापमान बढ़ेगा। नमी 60 फीसदी के आसपास रहेगी। हवा का स्तर सामान्य रहेगा, जिसमें 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलेंगी। जबकि सुबह शाम धुंध छाई रहेगी दिल्ली में एक्यूआई धुंध और प्रदूषण स्तर 160- 200 तक रहेगा, जिस कारण धुंध में विजिबिलिटी रहेगी।सूर्योदय सुबह 6:24 व सूर्यास्त शाम 5:48 बजे होगा। धुंध के चलते ठंडक का एहसास बढ़ेगा। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण बढ़ रहा है। हवा का स्तर कम रहने से और बढ़ रहा है। जिस कारण सुबह धुंध कोहरे का एहसास करा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 19 से 21 अक्टूबर तक हल्का कोहरा रहेगा। जिस वजह से एक्यूआई में कोई सुधार नहीं होगा। दिल्ली समेत पूरे एनसी आर में हल्का कोहरा सुबह के वक़्त ठंड बढ़ाएगा। वहीँ रात में तापमान गिरने से ठंड और महसूस होगी। 19 से 21 तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबी 22 अक्टूबर के बाद ही मौसम साफ़ होने की उम्मीद है। अगले एक सप्ताह तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। जिस कारण आने वाले दिनों में एक्यूआई का स्तर और बढ़ सकता है।
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर