डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया के डाटा प्रबंधन पर दिया जोर
अलीगढ़ ।डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बेहतर रणनीति होना आवश्यक हैप् इस क्रम में शनिवार को जिले के सभी निजी एवं सरकारी चिकित्सालयों की एक दिवसीय कार्यशाला जिले के एक होटल में आयोजित की गई। गोदरेज के वित्तीय एवं पाथ-सी.एच.आर.आई. के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसी बीमारियों के रोगियों की रिपोर्टिंग व डाटा प्रबंधन पर विशेष रूप से जोर दिया गया ताकि भविष्य में और बेहतर रणनीति बनाई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गयाप् उन्होंने कहा कि किसी भी रोग की रोकथाम करने के लिए उस रोग का इतिहास जानना बहुत आवश्यक है, इसमें रोगियों की रिपोर्टिंग और डाटा प्रबंधन बहुत ही आवश्यक है। स्टेट एम् एंड ई अधिकारी राहुल कुमार ने सभी को डाटा प्रबंधन और उसकी आवश्यकता पर जोर देते हुए रिपोर्टिंग की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने सभी रिपोर्टिंग फॉर्मेट पर चर्चा की और जिले व् राज्य स्तर पर रिपोर्टिंग स्टेटस दिखाते हुए उक्त रोगों की वर्तमान स्थिति से सभी को अवगत कराया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री तथा जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया रोगियों की जानकारी रिपोर्ट करने के लिए कहा कि कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र कुमार वार्ष्णेय एवं सी.एच.आर.आई. के जिला समन्वयक सीताराम चौधरी ने सभी प्रतिभागी संस्थाओं के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी साथ मिलकर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु कार्य करने के लिए कहा कि कार्यक्रम में जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिभाग किया।
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज: