मेडिकल बच्चा वार्ड नर्सरी वेटिंग रूम में लगी आग, टला बड़ा हादसा
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल के बच्चा वार्ड स्थित नर्सरी वेटिंग रूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार वेटिंग रूम में लगे एक पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं निकलने लगा, जो कुछ ही देर में आग में बदल गया। मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सतर्कता के कारण आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई।
घटना की सूचना नगर निगम फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्युत व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए हैं।
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष