गैलेक्सी हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन-युवक के आपस में चिपक गए थे जबड़े खाना खाना हुआ था मुश्किल
एक और सफल प्रयास:
चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी को दिया अंजाम, अब पेशेंट पूरी तरह स्वस्थ
गैलेक्सी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, उखरी रोड के चिकित्सकों ने बेहद जटिल सर्जरी से पेशेंट को नया जीवन दिया है। मझौली निवासी सतीश कुमार को पुरानी चोट की वजह से मुंह खुलना बंद हो गया था। इनके दोनों जबड़े आपस में चिपक गए थे। पेशेंट के लिए खाना खाना भी मुश्किल हो गया था। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि एग्जामिन करने पर पहले पेशेंट का सीटी स्कैन करवाया गया। तब पाया गया कि मरीज बायलेटरल एन्किलोसिस ऑफ कंडाइल नामक बीमारी से ग्रसित हैं। एक ऐसी स्थिति है जहाँ जबड़े के निचले हिस्से के दोनों जोड़ कठोर होकर आपस में जुड़ जाते हैं। इससे व्यक्ति का मुंह खोलना भी मुश्किल या असंभव हो जाता है। इस स्थिति का कारण संक्रमण, चोट या सूजन हो सकती है, जिसके बाद जोड़ के ऊतक असामान्य रूप से बढ़ जाते हैं और हड्डी जैसी संरचना का निर्माण करते हैं। इसके परिणामस्वरूप जबड़े में दर्द, अकड़न और मुंह खोलने में असमर्थता हो सकती है।
यह एक गंभीर स्थिति है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि हमने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सर्जरी का फैसला लिया। यह सर्जरी अत्यंत जटिल थी। लगभग पांच घंटे चले ऑपरेशन में जबड़े की हड्डी को काट कर मुंह खोलने की प्रक्रिया में सुधार किया गया। पहले पेशेंट का मुंह 2 से 3 mm तक खुलता था, जो कि सर्जरी के बाद 28 से 30 mm खुलने लगा। operation Dr Gupta AVN doctor Punit dwara Kiya Gaya
Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)