सरकार का बड़ा फैसला, जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा
भोपाल। मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न को सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिली है. राज्य सरकार ने जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है. इस निर्णय से मेडिकल कॉलजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई है. उपभोरक्ता मूल्य सूचकांक 2.94 के आधार पर यह वृद्धि तय की गई है. सरकारी द्वारा की ये वृद्धि 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी. मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में काम कर रहे जूनियर डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी।
स्टाइपेंड बढ़वाने के लिए की थी हड़ताल
गौरतलब है कि बीते दिनों जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए हड़ताल भी की थी. हड़ताल के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की थी और स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया था. इस फैसले से मध्यप्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे और सेवाएं दे रहे जूनियर डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा. स्टाइपेंड बढ़ने से इंटर्न, पीजी और अन्य जूनियर डॉक्टरों को आर्थिक राहत मिलेगी।
यहां जानें कितना बढ़ा स्टाइपेंड
- नए संशोधन के अनुसार PG प्रथम वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है।
- द्वितीय वर्ष का 77,764 रुपये से बढ़ाकर 80,050 रुपए कर दिया गया है।
- तृतीय वर्ष का 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये किया गया है।
- इसी प्रकार इंटर्न का स्टाइपेंड 13,928 रुपये से बढ़ाकर 14,337 रुपये किया गया है।
- सुपर स्पेशिलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के स्टाइपेंड को भी बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है।
- सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये और जूनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 63,324 रुपये निर्धारित किया गया है।
'ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई': 14 साल बाद सामने आएंगे इरफान खान के अनदेखे फिल्मी पल।
70 के दशक की दो हसीनाओं में वैचारिक टकराव? जीनत अमान पर मुमताज की तीखी टिप्पणी।
‘रावण’ और ‘जहरीला सांप’ जैसे बयान, खरगे के पुराने विवाद फिर चर्चा में
10 करोड़ की वापसी और 'प्रलय' में पार्टनरशिप; रणवीर सिंह ने फरहान को दिया सुलह का प्रस्ताव।
एमपी में गर्मी से हाल बेहाल, मैहर में 5वीं तक छुट्टी, रातें भी रहेंगी गर्म
ट्रम्प का बयान: ईरान में एकजुटता की कमी, इसलिए बढ़ाया गया सीजफायर
गोविंदा के गिरते करियर पर समीर अंजान भावुक; बोले- 'उनका वक्त फिलहाल खराब चल रहा है'।
एमपी के अनूपपुर में बदमाशों का कहर, पुलिस पर पथराव, सर्विस रिवॉल्वर छीनी