दिल्ली-NCR में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में दो दिन से तेज धूप खिली हुई है, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आज के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी आज दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. 23 अगस्त से 28 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. दिल्ली के साथ-साथ और भी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.
वहीं 23 अगस्त को झारखंड और ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 6-7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 26 अगस्त के दौरान ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?
अगले 7 दिनों के दौरान पहाड़ों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 30 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी. राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 27 अगस्त के दौरान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है. 24 से 26 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
23 अगस्त को हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है. 23 अगस्त तक उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 25 अगस्त से गुजरात में भारी भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है. 25 अगस्त को कोंकण में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
26 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात तट पर और 25-26 अगस्त को महाराष्ट्र तट पर तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. 23 से 27 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
26 और 28 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 23 और 24 अगस्त को तमिलनाडु, तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है.
पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-RJD-SP पर निशाना
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी