तहसीलदार पटवारी पर साठगांठ कराकर अतिक्रमण कराने के आरोप

 

टिंकू गोस्वामी घुवारा 

 

घुवारा । नगर परिषद घुवारा के ठीक सामने विधुत विभाग के कार्यालय के पीछे दो तीन दिनों में करीब 30 लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसमे दो तीन मकानों के दिन दहाड़े धड़ल्ले से निर्माण कार्य । किया जा रहा है साथ दो मकान इसी शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य होकर तैयार हो चुके है।

आपको बता दे भूमि खसरा नम्बर 589 जिसका रकवा करीब 10 हेक्टयर है।

उक्त शासकीय भूमि नगर के विकास कार्य एवं एक सुरक्षित भूमि थी इसके पास पानी की टँकी बनी हुई है साथ विधुत वितरण केंद्र भी मौजूद है मुख्य नगर परिषद तिगड्डा से महज 200 मीटर पर स्थित है लेकिन अतिक्रमणकारियों ने हल्का पटवारी घुवारा रतिराम अहिरवार से मिलकर दो तीन दिनों में अपने अपने पिलर दासा एवं दिवाले बना कर यह कीमती भूमि हतिया ली है।

 

पटवारी ने की मोटो रकम :

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतिक्रमणकारियों से हल्का पटवारी को मोटी रकम देकर अतिक्रमण कराया है।

इस भूमि पर अमरवा, बडेरा एवं घुवारा के अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया है।

खसरा 589 पर 10 हेक्टर भूमि पर अब 10 मीटर भूमि खाली नही बची हुई है।

 

"सप्ताह में तीन दिन रुकते तहसीलदार"

घुवारा तहसील के तहसीलदार विजय चौधरी अपने तहसील मुख्यालय पर केबल तीन चार दिन रुकते है इसके बाद शुक्रवार की दोपहर को छतरपुर चले जाते है और सोमवार को 12 से 2 बजे के दरम्यान मुख्यालय आते है जिससे लगातार कीमती जमीनों पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने शिकायत भी लेकिन तहसीलदार विजय चौधरी एवं पटवारी रतिराम आहिरवार इन अतिक्रमणकारियों पर मेहरवान है ना ही किसी प्रकार से कोई नोटिस दिया गया ना ही इस अतिक्रमण को लेकर कोई कार्यवाही नही की है जिससे स्पस्ट है कि पटवारी रतिराम आहिरवार के द्वारा अतिकर्मकारियों से मोटी रकम लेकर यह अतिक्रमण कराया जा रहा है।

इस समय तहसील घुवारा में अतिक्रमणकारियों की बाढ़ सी आ गई है तहसीलदार बिजय चौधरी एवं हल्का पटवारी रतिराम आहिरवार के द्वारा अपने कर्तव्यों से लगातार बच रहे है साथ मोटी मोटी रकम लेकर अपना जेब भरने में लगे हुए है।

इनका कहना है

आपके द्वारा अवगत कराया गया है मैं अभी तहसीलदार से बात करता हूँ जल्द कार्यवाही की जाएगी।

मिलिंद नामदेवे एडीएम छतरपुर