जोहरान ममदानी की जीत पर कैसा रहा भारतीय-अमेरिकी समुदाय का रिएक्शन
डेस्क। भारतीय-अमेरिकी समुदाय (Indian-American Community) के सदस्यों ने न्यूयॉर्क शहर (New York City) के मेयर पद (Mayor Post) के चुनाव (Election) में जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) की ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया है। समुदाय के सदस्यों ने इसे एक नई उपलब्धि और इस बात का संकेत बताया कि प्रवासी समुदाय अब अमेरिका में नई पहचान बना रहा है। न्यूयॉर्क में स्थित शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘द कल्चर ट्री’ की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनु सहगल ने कहा, “पिछली रात एक नए युग की शुरुआत जैसी थी। जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के साथ न्यूयॉर्क को भारतीय मूल का पहला मेयर मिलने के बाद हम इस शहर की पहचान, अपनापन और सत्ता को देखने के नजरिए में बदलाव देख रहे हैं।”
सहगल ने कहा कि ममदानी के विजय भाषण में प्रवासियों के प्रति दृढ़ विश्वास झलक रहा था। यह विश्वास कि न्यूयॉर्क उन लोगों से बना है जो यहां आते हैं, मेहनत करते हैं और आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा, “उनके भाषण में हमारी संस्कृति के कई पहलू झलक रहे थे। नेहरू का जिक्र और धूम फिल्म के गीत के साथ समारोह का समापन, यह सब हमारे समुदाय के लिए खास मायने रखता है।” सहगल ने कहा कि आगे चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन यह निर्विवाद है कि “दक्षिण एशियाई और प्रवासी समुदाय की कहानियां अब हकीकत में बदल रही हैं।”
दक्षिण एशियाई समुदाय के नेता और नासाउ काउंटी के पूर्व उप नियंत्रक दिलीप चौहान ने ममदानी को बधाई दी और कहा कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि एक दक्षिण एशियाई-अमेरिकी सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पित होकर शहर के विकास के लिए कार्य करने का वादा कर रहा है। ममदानी के समर्थक चौहान ने कहा कि उनकी जीत उनके नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “उन्होंने एक उज्जवल भविष्य की आशा जगाई है और हर प्रवासी के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें हमारे समुदायों की सेवा और प्रगति के लिए काम करते रहने के लिए शुभकामनाएं।”
‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड’ नाम के सामुदायिक संगठन ने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह साबित किया है कि “चाहे वह सिटी काउंसिल हो, मेयर का पद या कोई राज्य स्तरीय पद, दक्षिण एशियाई-अमेरिकी अब इस देश के राजनीतिक भविष्य का हिस्सा हैं।” संस्था ने बताया कि अमेरिका में उसका समर्थन प्राप्त 19 उम्मीदवार विजयी हुए हैं, जिनमें वर्जीनिया की पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला लेफ्टिनेंट गवर्नर गजाला हाशमी और न्यूयॉर्क के पहले दक्षिण एशियाई मेयर जोहरान ममदानी शामिल हैं। इनके अलावा सिनसिनाटी के मेयर आफताब पुरेवाल ने एक बार फिर इस पद के लिए चुनाव जीता है और पेंसिल्वेनिया के बक्स काउंटी में जो खान जिला अटॉर्नी का चुनाव जीते हैं। ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट फंड’ के कार्यकारी निदेशक चिंतन पटेल ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जिन्होंने चुनाव लड़ा, वो भी सराहना के पात्र हैं।
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11