भारत के गोल्ड भंडार में बढ़ोतरी, विदेशी पूंजी ने लगाया निवेश का तड़का; पाकिस्तान की हालत बदतर
व्यापार: ट्रंप टैरिफ के चलते बने ग्लोबल टेंशन के माहौल में भी भारत के लिए खुशखबरी आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अगस्त को समाप्त हुए हप्ते में 3.51 अरब डॉलर बढ़ गया. सप्ताह के अंत में फॉरेक्स रिजर्व बढ़कर 694.23 अरब डॉलर हो गया. 29 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. वहीं, बीते हफ्ते पाकिस्तान के भी रिजर्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.39 अरब डॉलर घटकर 690.72 अरब डॉलर रह गया था. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक, फॉरेन करेंसी असेट्स 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 583.94 अरब डॉलर हो गयी.
गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी
डॉलर के हिसाब से, फॉरेन करेंसी असेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-यूएस करेंसीज की वैल्यू बढ़ने-घटने का असर भी शामिल होता है. रिजर्व बैंक ने कहा कि हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व का वैल्यू 1.77 अरब डॉलर बढ़कर 86.77 अरब डॉलर हो गई. सेंट्रल बैंक ने बताया कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 40 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.77 अरब डॉलर हो गया. सेंट्रल बैंक के डेटा के मुताबिक, इस हफ्ते IMF के पास इंडिया का रिजर्व भी 18 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गया.
पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के विदेशी मुद्रा भंडार में 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. एसबीपी ने एक बयान में कहा कि 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में एसबीपी का विदेशी मुद्रा भंडार 14.30 मिलियन अमेरिकी डॉलर था. बयान में कहा गया कि वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध विदेशी मुद्रा भंडार 5.35 मिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया. एसबीपी ने बताया कि इससे देश का कुल तरल विदेशी भंडार 19.65 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया.
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार