जबलपुर: दुर्गा पंडाल के बाहर करंट लगने से दो बच्चों की मौत, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश
जबलपुर: शहर में दुर्गा उत्सव के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगी हिल्स में एक दुर्गा पंडाल के बाहर करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने तत्काल प्रभाव से जाँच के आदेश दिए हैं।कलेक्टर ने इस मामले की जाँच के लिए एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ (ई एंड एम) एस.के. शर्मा और पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री दिनेश पाल को सदस्य बनाया गया है। जाँच दल को घटना के कारणों और सभी संभावित पहलुओं की गहन जाँच करके तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हृदय विदारक घटना बुधवार रात करीब 9 बजे के आसपास हुई। बरगी हिल्स में चीफ इंजीनियर ऑफिस के सामने स्थित दुर्गा पंडाल के बाहर सड़क पर विद्युत सजावट के लिए लगाए गए तार के संपर्क में आने से दो बच्चे, 6 वर्षीय आयुष झारिया (पिता आशीष झारिया) और 10 वर्षीय वेद सेन (पिता विपिन सेन), उसकी चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है और दुर्गा पंडालों में बिजली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन अब जाँच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
पार्टी में हलचल: प्रदेश अध्यक्ष ने विजय सिन्हा से की अहम मुलाकात
सिंगरौली शिक्षा विभाग में गड़बड़ी, कई अधिकारियों पर FIR
कबीरचौरा अस्पताल का कायाकल्प: 315 करोड़ के बजट से बदलेगी मंडलीय चिकित्सालय की सूरत।
यूपी से उठी देशव्यापी लहर: सीएम योगी ने लखनऊ मार्च को बताया महिला अस्मिता की नई क्रांति।
प्रियंका और सोनिया के संदेश से पलटवार: कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को जारी किए विशेष निर्देश
रात में भी चैन नहीं: पश्चिमी यूपी में 'उष्ण रात्रि' का अलर्ट, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में लू का तांडव।
संजय पाठक केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, SLP वापसी को मंजूरी
अखिलेश का तीखा हमला: सम्राट चौधरी की योग्यता पर उठाए सवाल, बताया 'सिद्धांतहीन'