जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा कुलदीश और चिंता हरण मंदिर पर हुई महा आरती
जन्माष्ठमी पर्व पर नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा
ः- किलाधीश और चिन्ताहरण मंदिर में हुई महाआरतीः-
पृथ्वीपुरः-यादव समाज बन्धुओं के द्वारा जन्माष्ठमी का महापर्व उत्साह के साथ मनाकर नगर से वीरसागर विहारीजू मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी शोभा यात्रा कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत वीरसागर ग्राम स्थित कुंजविहारी मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाॅ शिशुपाल यादव एवं उनकी टीम के द्वारा एकत्रित होकर सुबह से सर्वप्रथम जन्माष्ठमी पर्व पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर उन्होने फलों का वितरण किया इसके उपरान्त बडी संख्या में नगर के किलाधीश सरकार मंदिर पर बडी संख्या में समाजबन्धुओं के साथ साथ अन्य श्रध्दालुओं ने भाग लिया और मंदिर के पुजारी के द्वारा सभी की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन हुआ और सभी ने धर्मलाभ लिया इसी के साथ किले के पास ही स्थित चिन्ताहरण गणेश मंदिर पर विधिविधान के साथ पूजा अर्चना करके शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें बडी संख्या में घोडे, डीजे, बग्गी पर झांकी आकर्षण का केन्द्र रहीं और समाज के युवा और समाज बन्धु बडी संख्या में शामिल हुये सभी समाज बन्धुओं को पगडी बंाधकर स्वागत हुआ और यहां से शोभा यात्रा प्रारंभ की गई जो नगर के किला परिसर से होते हुये जैन मंदिर, बाजार, पुजरयाना, अम्बेडकर तिराहा, मैन रोड, आदि मार्गों से होते हुये जेरोन रोड से करगुंवा होते हुये वीरसागर विहारीजू मंदिर प्रांगण पहुंची जहां सभी समाजबन्धुओं और श्रध्दालुओं ने यहां पहुंचकर भगवान बांकेविहारी के दरवार में दर्शन कर मत्था टेका और अपनी मनोकामना की और मंदिर के पुजारी के द्वारा विशेष आरती पूजन कराया गया समिति के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाॅ शिशुपाल यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने हमेशा सर्वसमाज के लोगों के कल्याण के लिये अपना आशिर्वाद प्रदान किया और वह हमेशा सभी को आपसी भाई चारे का संदेश भी देते रहे। भगवान श्रीकृष्ण का हम सभी विशेष रूप से प्रतिदिन उनकी पूजा अर्चना करते है और आज उनका जन्मोत्सव मनाने के लिये विहारीजू के दरवार एकत्रित हुये है। उन्होने आंगे कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि सभी को साथ लेकर विकास और कल्याण के लिये वह काम करते आ रहे है और आंगे भी करते रहेंगे। बांके विहारीजू की पूजा अर्चना उपरान्त प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया साथ ही रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित समूचे क्षेत्र और जिले भर के यादव समाजबन्धु एवं धर्मप्रेमी आदि बडी संख्या में शामिल रहे।
फोटोः-निकलती भव्य शोभा यात्रा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड