वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बड़ा खुलासा
जबलपुर| एमपी के जबलपुर में पुलिस ने शिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीवों के शिकार की साजिश नाकाम की है। यह घटना पनागर थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार 15 अप्रैल की देर रात थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से राइफल सहित बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस को दोनों बंदूकों का लाइसेंस भी नहीं मिला है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि राइफल कहां से लाई थी।बताया जाता है कि थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह को सूचना मिली कि ग्राम बड़ेरा कलां के पास फायरिंग हुई है। टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की तो पता चला कि जीप क्रमांक केए 12 एन 4252 में दो युवक सवार हैं, जो जंगल तरफ जाकर फायरिंग कर रहे हैं। संभवत: उनकी मंशा शिकार करने की है। पुलिस ने घेराबंदी की और एक जीप में दो युवक अरुण चेंगप्पा और गार्डन पेप्टिस बैठे हुए दिखे, जिन्हें हिरासत में लिया और उनके पास से दो बंदूक एवं जिंदा कारतूस जब्त किए।
वन्यजीवों पर फायरिंग की, निशाना चूका
टीआई ने बताया दोनों राइफल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने अरुण चेंगप्पा और गार्डन पेप्टिस से जब पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि शिकार के लिए पनागर के जंगल में आए हुए थे। कुछ जगह आरोपियों ने वन्य प्राणियों पर फायरिंग भी की थी, पर शिकार नहीं हुआ।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
टीआई विपिन बिहारी सिंह का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इन लोगों ने अभी तक कहां-कहां शिकार की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में कई और खुलासे की उम्मीद है।
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग
'विरासत की राजनीति बनाम अमेठी का संघर्ष': स्मृति ईरानी का सपा प्रमुख पर तीखा वार
खोखली हुई सुरक्षा की दीवार: रात के सन्नाटे में धंसी नोएडा की सड़क, नाला भी हुआ चकनाचूर।
थमी हुई सप्लाई चेन को मिली रफ्तार, भारत आ रहे 41 जहाजों का रास्ता साफ