समाजसेवा और संस्कारों की मिसाल बने स्व. कुमुदचंद्र गोरावाला: मरणोपरांत नेत्रदान कर दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
जबलपुर। सादगी, सेवा और संस्कारों से भरे व्यक्तित्व के धनी श्री कुमुदचंद्र गोरावाला का बुधवार को निधन हो गया। वह भाजपा मप्र के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं गेल इंडिया के स्वतंत्र निदेशक सीए अखिलेश जैन के ससुर तथा वर्षा जैन और विपुल गोरावाला के पूज्य पिता थे।
स्व. गोरावाला का अंतिम संस्कार रानीताल मुक्तिधाम में किया गया। समाज के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सभी की आंखें नम थीं, क्योंकि वे सिर्फ परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बने रहे।
जीवन का अंतिम संकल्प—नेत्रदान
कुमुदचंद्र गोरावाला ने जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद उस संकल्प को पूरा करते हुए दादा वीरेंद्रपुरी नेत्र बैंक में डॉ. पवन स्थापक की टीम ने नेत्रदान कराया। इस पुनीत कार्य से दो लोगों को नेत्रज्योति प्राप्त होगी और वे जिंदगी की नई रोशनी देख सकेंगे।
श्रद्धांजलि सभा
स्व. गोरावाला की श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म संत भवन, जैन मंदिर, संगम कॉलोनी में शुक्रवार 22 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे आयोजित होगी।
समाज की ओर से भावपूर्ण विदाई
परिजनों और समाजजनों ने कहा कि कुमुदचंद्र गोरावाला का जीवन सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों की जीती-जागती मिसाल रहा। उन्होंने मृत्यु के बाद भी नेत्रदान कर समाज को यह सिखाया कि असली विरासत दान और सेवा की होती है।
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद