शराब की जमाखोरी का बड़ा खुलासा, जबलपुर में 28 लाख की पेटियां जब्त
जबलपुर। जिले में शराब दुकानों के नए ठेके होने वाले हैं इसके पहले शराब स्टॉक का धंधा भी शुरू हो गया है जबलपुर में आबकारी विभाग की टीम ने ऐसे ही एक घर में छापा मार कार्रवाई करने के बाद लाखों रुपए की अवैध शराब का स्टॉक जप्त किया है. जबलपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है. कार्रवाई के दौरान देशी शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर की छापेमारी
जानकारी के अनुसार 15 मार्च की देर रात आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण और परिवहन पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन और कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बेलखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गुबराकलां में गीताबाई दुबे के घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है. बड़ी मात्रा में भंडारण की सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी. तलाशी के दौरान रियायशी घर से 345 पेटी देशी मदिरा मसाला और 266 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 5499 बल्क लीटर देशी शराब बरामद की गई. विभाग के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये है।
मौके से दो आरोपी गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने पूरी शराब जब्त करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34/1 क और 34/2 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गीताबाई दुबे, पति रविशंकर दुबे को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद खोरचे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 21 मार्च से शराब ठेके समाप्त होने की संभावना को देखते हुए गांवों में अवैध रूप से शराब सप्लाई करने के उद्देश्य से यह स्टॉक जमा किया गया था। हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-RJD-SP पर निशाना
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव