सबसे ज्यादा कारें बेचकर मारुति सुजुकी फिर बनी नंबर-1
नई दिल्ली। बीते अगस्त महीने में सबसे ज्यादा कारें बेचकर मारुति सुजुकी फिर बनी नंबर-1 बन गई है। मारुति सुजुकी ने भारतीय कार बाजार में अगस्त 2025 में कंपनी ने कुल 1,27,905 यूनिट्स की बिक्री की और सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनी बन गई। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 0.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर महिंद्रा रही, जिसने 43,632 यूनिट्स बेचे और 7.55 प्रतिशत की सालाना बढ़त हासिल की। तीसरे पायदान पर रही हुंडई को झटका लगा और उसकी बिक्री 2.79 प्रतिशत गिरकर 42,226 यूनिट्स पर आ गई। वहीं, टाटा मोटर्स चौथे नंबर पर रही और उसने 38,286 यूनिट्स बेचीं, जो 3.96 प्रतिशत की गिरावट रही। टोयोटा ने 24,954 यूनिट्स के साथ पांचवां स्थान हासिल किया और 5.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इसके बाद किआ रही, जिसकी बिक्री 18,212 यूनिट्स रही और इसमें 5.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। स्कोडा फॉक्सवैगन ने 8,111 यूनिट्स बेचीं और 29.16प्रतिशत की भारी बढ़त हासिल की। एमजी ने इस बार 38.86 प्रतिशत की जोरदार सालाना वृद्धि के साथ 5,717 यूनिट्स की बिक्री की।
वहीं, होंडा 18.59प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,041 यूनिट्स तक सिमट गई। रेनॉल्ट की बिक्री भी 14.39 प्रतिशत घटकर 2,593 यूनिट्स रह गई। लक्ज़री कार बाजार में मर्सिडीज ने 1,305 यूनिट्स बेचीं और मामूली 1.66प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। बीएमडब्ल्यू ने 25.05प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,273 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, बीवायडी की बिक्री 98.24 प्रतिशत उछलकर 450 यूनिट्स पहुंच गई। कुल मिलाकर, मारुति सुजुकी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद वही है।
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश