नाबालिग शूटर का बयान: ‘पीठ दबाने को कहा, विरोध पर जबरदस्ती की’
दिल्ली।नाबालिग शूटर के यौन उत्पीड़न के मामले में राष्ट्रीय कोच अंकुश भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही भारद्वाज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया है कोच ने प्रैक्टिस के बाद उसे पांच सितारा होटल के कमरे में बुलाया था, जहां वारदात को अंजाम दिया। खास बात है कि कोच खुद भी कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुका है।एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 17 साल की पीड़िता का कहना है कि भारद्वाज ने उसे एनालिसिस के नाम पर फरीदाबाद के होटल में बुलाया था। शूटर चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई करती है। जबकि, माता-पिता नोएडा में रहते हैं। वह साल 2017 से शूटिंग ट्रेनिंग ले रही हैं और बीते साल ही भारद्वाज से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।
क्या हुआ था उस दिन
नाबालिग ने बताया है कि वह 16 दिसंबर को डॉक्टर करणी सिंह रेंज में प्रैक्टिस कर रही थी। अभ्यास के बाद जब वह निकलने लगीं, तो कोच भारद्वाज ने रोका और प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए कहा। इसके बाद उसने पीड़िता को फरीदाबाद को पांच सितारा होटल में आने के लिए कहा।रिपोर्ट के मुताबिक, 17 वर्षीय शूटर ने कहा कि वह कुर्सी पर बैठी थी। तब कोच भारद्वाज ने उससे पीठ की हड्डी चटकाने की पेशकश कर दी। पीड़िता ने कहा कि उसने मना कर दिया, लेकिन कोच उसे जबरदस्ती बिस्तर पर ले गया और यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसे करियर खराब करने की धमकी दी गई और सामान्य बर्ताव करते रहने के लिए कहा।नाबालिग ने बताया कि इसके बाद भारद्वाज ने उसे घर छोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार, उसने कहा, 'मैं डरी हुई थी और किसी से भी कुछ नहीं कहा...। अंकुश भारद्वाज सर ने मेरे पैरेंट्स से शिकायत की थी कि मैं उनकी बात नहीं सुनती हूं। इसपर मेरी मां ने मुझे डांट लगाई और मैं रात को सो नहीं पाई। जब मेरी मां ने पूछा कि इतनी परेशान क्यों हो, तो मैंने उन्हें सब बता दिया। इसके बाद वह मुझे पुलिस स्टेशन ले आईं।'
डोपिंग टेस्ट में पकड़ा चुका है कोच
पूर्व पिस्टल निशानेबाज भारद्वाज को अपने प्रतिस्पर्धी करियर के दौरान बीटा-ब्लॉकर के इस्तेमाल के लिए 2010 में डोपिंग प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। NRAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सचिव राजीव भाटिया ने पीटीआई को बताया, 'एनआरएआई ने उन्हें निलंबित कर दिया है और हम उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे।'उन्होंने कहा, 'उन्हें नैतिक आधार पर निलंबित किया गया है। अब उन्हें खुद को निर्दोष साबित करना होगा। जांच पूरी होने तक वह किसी भी तरह की कोचिंग गतिविधि से नहीं जुड़े रहेंगे।'
भाटिया ने कहा कि एनआरएआई ने 2024 में पेरिस ओलंपिक के बाद 37 सदस्यीय कोचिंग टीम में भारद्वाज को स्थान देने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा, 'एनआरएआई की सिफारिश पर ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने उन्हें कोच नियुक्त किया था। यह सूरजकुंड में हुई यौन उत्पीड़न की घटना है।'
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में सनसनी: टॉपर बेटे ने परिवार की हत्या, 12 घंटे तक शवों के बीच बैठा रहा
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके