जबलपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता समारोह, 98 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
जबलपुर।
पीएसवाय राष्ट्रीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद द्वारा राष्ट्रीय उत्कृष्टता समारोह का भव्य आयोजन पंडित लज्जाशंकर उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल, जबलपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अशोक रोहाणी, परिषद संचालक डॉ. एस.के. मिश्रा और विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर पटेल उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत के निर्माता हैं। शिक्षा केवल अंकों की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाजसेवा का मार्ग है। उन्होंने कहा कि जबलपुर विद्या और संस्कृति की भूमि रहा है और यहाँ के विद्यार्थी निरंतर देश और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि युवा पीढ़ी को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रमाणपत्र भर नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।
इस अवसर पर 58 स्कूलों से चयनित 98 विद्यार्थियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और 3000 रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थानों में जवाहर नवोदय विद्यालय नरसिंहपुर, सेंट थॉमस स्कूल जबलपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल जबलपुर, केंद्रीय विद्यालय सिवनी सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शामिल रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी और परिजनों की खुशी देखते ही बनती थी। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देते हैं। साथ ही यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन और युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित के कार्यों की ओर प्रेरित करने का माध्यम भी बनते हैं।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की