जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्तःडीएम
अलीगढ़ । जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में एनेक्सी सभागार अतरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता के साथ को अतरौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आमजन ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 जनशिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 16 शिकायतें राजस्व विभाग, 12 विकास विभाग, 08 पुलिस, 06 विद्युत, 04-04 वन एवं आपूर्ति विभाग एवं 04 अन्य विभागों से संबंधित थीं। इनमें से 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 03 मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
डीएम संजीव रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और गरीब, वंचित एवं पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी नीरज जादौन, डीडीओ आलोक आर्य, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, एसडीएम सुमित कुमार, सीओ राजीव द्विवेदी, नायब तहसीलदार मयंक कुमार सहित विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों ने मौजूद रह कर जनसुनवाई की।
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।