नए निवेश से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को मिलेगा बूस्ट - CM साय
रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने 10 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया दौरे से लौट आए हैं। दिल्ली में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अगले दस वर्षों में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक रूप से उभरते राज्यों को बड़ा लाभ होगा।
ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ पवेलियन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस विदेश यात्रा ने छत्तीसगढ़ को सीधे तौर पर वैश्विक निवेश से जोड़ने का काम किया है।
जापान के ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में लगाए गए छत्तीसगढ़ पवेलियन को 24 से 30 अगस्त के बीच हर दिन 30 हजार से अधिक लोगों ने देखा।
इस पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति, सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से ऐतिहासिक जुड़ाव, और ढोकरा कला व कोसा सिल्क जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया गया।
नए निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर
CM साय ने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की यह यात्रा छत्तीसगढ़ के लिए नए निवेश और औद्योगिक विकास के दरवाजे खोलने वाली साबित होगी। आने वाले समय में इन प्रयासों का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
10 दिवसीय दौरा रहा खास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 अगस्त को विदेश दौरे पर रवाना हुए थे। 10 दिनों के इस दौरे में उन्होंने कई निवेशकों और औद्योगिक संगठनों से चर्चा की।
CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और नेतृत्व से छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिल रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित