8 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग ने सुसाइड किया, लिव-इन पार्टनर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Crime: राष्ट्रीय राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बवाना इलाके में 8 हफ्ते की गर्भवती नाबालिग युवती ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में युवती के लिव-इन पार्टनर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। यह घटना सोमवार की है, जब नाबालिग अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी। वहीं पर उसने अचानक आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक दूसरे मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने अदालत में तर्क दिया था कि उसकी लड़की से दोस्ती थी। उसकी सहमति से ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। हालांकि अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया।
लिव-इन पार्टनर से विवाद के चलते तनाव में गर्भवती नाबालिग
गर्भवती नाबालिग लड़की के सुसाइड केस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 16 साल की युवती का अपने लिव-इन पार्टनर से अक्सर विवाद होता था। इसी तनाव के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच के बाद पूरे मामले की परतें खुलेंगी। फिलहाल, परिवार और समाज में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-RJD-SP पर निशाना
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव