'संसद से भागे पीएम!', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर अब तक का सबसे तीखा हमला
संसद के मानसून सत्र में पहले दिन हंगामे के सिवाय कुछ नहीं हुआ। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिन्दूर समेत अन्य मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। जब विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा तो मंगलवार सुबह 11 बजे तक दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित की गई।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सवाल यह है कि हाउस में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके लोगों को बोलने देते हैं, मगर विपक्ष का कोई कुछ कहना चाहता है तो उसकी अनुमति नहीं है. मैं नेता प्रतिपक्ष हूं, मेरा हक है. मुझे तो कभी बोलने ही नहीं देते.’उन्होंने कहा, ‘ये एक नया अप्रोच है. नियम यह कहता है कि अगर सरकार के लोग कुछ बोले तो हमें भी स्पेस मिलना चाहिए. हम दो शब्द कहना चाहते थे मगर विपक्ष को इसकी अनुमति नहीं दी गई.’
प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि ‘नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें बोलने का अधिकार मिलना चाहिए था.’
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति