रांझी गोकलपुर में करंट हादसा: युवक जलकर राख हुआ, क्षेत्र में सनसनी
जबलपुर। रांझी गोकलपुर क्षेत्र में रविवार के रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डेंटल हाउस के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन में एक युवक के करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक किसी वजह से डेंटल हाउस की ऊपरी मंजिल के पास पहुंचा था, तभी अचानक हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के कुछ ही सेकंड में युवक बुरी तरह झुलसकर राख जैसा हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन करंट की तेज धार ने उसे कोई मौका नहीं दिया।
सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग का दल मौके पर पहुंचा। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक छत पर क्या करने गया था और हाई-टेंशन लाइन सुरक्षा मानकों के अनुसार थी या नहीं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर