रक्षाबंधन पर राजपूतानियों का अनोखा सम्मान सीमा के वीर जवानों की कलाई पर प्रेम और कृतज्ञ ता का धागा
*ग्रेनेडियर रेजिमेंट सेंटर में सेना के *जवानों के कलाई में राखी बांधा*
जबलपुर,
रक्षा के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का धागा बांधकर साथ, सम्मान और सुरक्षा का वचन निभाती हैं, वहीं जबलपुर की Royal Rajputana Ladies’ Club की गौरवमयी राजपुतानियों ने इस परंपरा को एक विशेष रूप दिया।
क्लब की संस्थापक डॉ. आराधना चौहान और श्रीमती सीमा जुग्गी की पहल पर इस वर्ष, और आने वाले वर्षों के लिए भी, क्लब की सदस्याएं सीमा के सच्चे रक्षकों — भारतीय सेना के वीर जवानों — को राखी बांधने का संकल्प लेकर आगे बढ़ीं। इस अवसर पर क्लब की संरक्षक रानी सिंह, डायरेक्टर्स रत्ना सिंह, अनुराधा सिंह, शेफाली सिंह सहित मालती सिंह, प्रेम सिंह, श्वेता, लक्ष्मी सिंह, मीना, मुक्ता चौहान और दिव्याकी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव मनाया, बल्कि मातृभूमि की रक्षा में समर्पित वीरों के प्रति प्रेम, आशीर्वाद और कृतज्ञता भी व्यक्त की। कोमल धागों में बंधी इन राखियों ने अदम्य साहस, असीम श्रद्धा और अमर बंधन की अनुभूति कराई।
---
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।
मतदान से पहले चुनावी प्रचार का शोर खत्म, नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत