जबलपुर: सतना बिल्डिंग में भीषण आग, क्लासिक गारमेंट्स का शोरूम और गोदाम जलकर राख
जबलपुर: सतना बिल्डिंग में भीषण आग, क्लासिक गारमेंट्स का शोरूम और गोदाम जलकर राख
जबलपुर। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित सतना बिल्डिंग में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैलती चली गई कि क्लासिक गारमेंट्स के शोरूम और गोदाम को चंद ही मिनटों में आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते दो मंजिला पूरी इमारत को घेर लिया, जिससे आसपास के रहवासी इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही नगर निगम का अतिक्रमण अमला और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक चरण में अतिक्रमण अमले ने पानी के टैंकर और स्टाफ की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं। इसके बाद एक-एक कर फायर ब्रिगेड की कुल 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। राहत की बात यह रही कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को देखते हुए आम नागरिकों को तुरंत दूर किया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी। फायर ब्रिगेड लगातार पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इमारत के भीतर कपड़ों का भारी स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैलती जा रही थी, जिसे नियंत्रित करने में समय लग रहा है।
मौके पर पुलिस बल भी तैनात है, और आसपास के घरों व दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने और नुकसान के आकलन का काम जारी है।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर