सेंसेक्स में जोरदार शुरुआत शुरुआती मिनटों में 200 अंक से ज्यादा की छलांग
व्यापार: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हलचल देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 200 अंक तक चढ़कर 80,628.99 तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले 80 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 24,736.50 के ऊपर कारोबार कर रहा था।
गौरतलब है कि आज भारत के रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक तय है। इसमें ब्याज दर निर्धारण से लेकर कई अहम नीतिगत निर्णयों पर विचार होने की संभावना है। ऐसे में शेयर बाजार काफी उम्मीदों के साथ हरे निशान पर है।
सेंसेक्स में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ईटर्नल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर रहे। वहीं हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एलएनटी और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सैंग सकारात्मक रुख में रहे, जबकि जापान का निक्केई लाल निशान पर रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 2,199.77 अंक (2.66%) और एनएसई निफ्टी में 672.35 अंक (2.65%) की गिरावट दर्ज हुई थी। एक्सचेंज डाटा के मुताबिक, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5,687.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,843.21 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर