सांतवी के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोपाल। पुराने शहर के तलैया थाना इलाके में बीती दोपहर सातवीं कक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार खटीकपुरा निवासी अयान पुत्र अरमान (15) कक्षा सातवीं का छात्र था। बीते दिन दोपहर के समय वह घर पर अकेला था। इसी दौरान , उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में परिवार वालो को हादसे की जानकारी लगी इसके बाद मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद मामला कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जॉच टीम ने बताया की कमरे की तलाशी लेने के दोरान फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी का कारण साफ नहीं हो सका है। आगे की जॉच में पुलिस मृतक छात्र के परिजनों के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद ही सही कारण साफ हो सकेगा, उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की दिशा तय की जायेगी। उधर खजूरी सड़क पुलिस ने बताया कि इंद्रा आवास में रहने वाली पान बाई पति नारायण (40) बीती शाम करीब 7 बजे महिला की लाश ग्राम तूमड़ा में स्थित खेत में बने कुएं में मिली है। शुरुआती जॉच में परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। पुलिस इस बात की जॉच कर रही है, वह कुंए में कैसे गिरी। फिलहाल मर्ग् कायम कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
स्वच्छता पर सख्त प्रशासन: माँ नर्मदा सांई सेवा समिति को कारण बताओ नोटिस
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
'निलंबन काफी नहीं, जेल भेजो': 400 करोड़ के पुल घोटाले पर विवेक तन्खा का आर-पार का ऐलान
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा