‘मेहर’ के लिए शिल्पा शेट्टी का प्यार, बोलीं- मेरे हीरो का पहला ऑटोग्राफ
मुंबई: राज कुंद्रा ने साल 2023 में फिल्म 'यूटी69' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। आज उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस खास मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया और पूरी 'मेहर' की टीम को शुभकामनाएं भी दीं।
शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर राज कुंद्रा के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा कहती हैं, 'पहला ऑटोग्राफ। अभी तक सिर्फ चेक पर लेती थी मैं।" शिल्पा ने इस शानदार वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, मेरे सदाबहार हीरो (राज कुंद्रा) का पहला ऑटोग्राफ। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे आप पर और मेहर में आपके ईमानदार अभिनय पर बहुत गर्व है। यह फिल्म आपको अपार सफलता दिलाए। एक नई शुरुआत की दहलीज पर, आपको और मेहर की पूरी टीम को आज रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। रब मेहर करे।'
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बारे में
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने फरवरी 2009 में सगाई की और 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली। 21 मई 2012 को उनके बेटे का जन्म हुआ। 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए उनकी एक बेटी हुई। शिल्पा अक्सर अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर देती हैं।
फिल्म 'मेहर' के बारे में
'मेहर' एक भावुक कहानी है, जो पंजाब के एक व्यक्ति करमजीत की जिंदगी पर आधारित है। वह एक पिता, पति और बेटे के रूप में अपनी खोई इज्जत वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। जिंदगी ने उसे तोड़ा, लेकिन वह अपने परिवार के लिए अपनी ताकत और हिम्मत से फिर उठ खड़ा होता है। फिल्म 'मेहर' में राज कुंद्रा के अलावा मुख्य भूमिका में गीता बसरा हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में मास्टर अगमवीर सिंह, बनिंदर बनी, सविता भट्टी, दीप मनदीप, आशीष दुग्गल, हॉबी धालीवाल, तरसेम पॉल और कुलवीर सोनी भी अहम भूमिका में हैं।
शिल्पा शेट्टी का करियर
शिल्पा को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में देखा गया था, जिसका निर्देशन सोनल जोशी ने किया। शिल्पा अब कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार