TCS की कमाई में उछाल, रुपये की कमजोरी से कंपनी को करोड़ों का फायदा
3 दिसंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और 90 रुपए के पार जाने के बाद आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई. शेयर कीमतों में तेजी के कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स में तेजी आई. खास बात तो ये है कि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी के शेयरों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों में करीब ढाई फीसदी की तेजी देखने को मिली है. इस तेजी की वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में करीब 28 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में किस तरह का रिएक्शन देखने को मिल रहा है |
टीसीएस के शेयरों में तेजी
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विस के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 2.44 फीसदी के साथ 3,212 रुपए के लेवल पर दिखाई दिया जोकि दिन का हाई भी है. वैसे दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर टीसीएस का शेयर 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 3,175.50 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वैसे आज कंपनी का शेयर 3150 रुपए के साथ ओपन हुआ था. मंगलवार को कंपनी के शेयर 3,135.60 रुपए पर बंद हुए थे |
कंपनी को 27,642 करोड़ का फायदा
रुपए में गिरावट टीसीएस के लिए कैसे वरदान बन गई, यह इन आंकड़ों से समझा जा सकता है. शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में भी इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, उस दिन कंपनी का मार्केट कैप 11,34,487.53 करोड़ रुपए था, जो कि बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 11,62,129.72 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन में 27,642 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है |
रुपया रिकॉर्ड लोअर लेवल पर
करेंसी मार्केट के एक्सपर्ट के अनुसार विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार हो रही मुनाफावसूली और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते 3 दिसंबर को रुपया अपने लाइफ टाइम लोअर लेवल पर ओपन हुआ. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90 के स्तर को पार कर गया. डॉलर के मुकाबले रुपया 89.96 पर खुला और दोपहर 12:15 बजे 90.25 पर आ गया. सीआर फॉरेक्स एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक अमित पाबारी ने कहा कि USD/INR के 88.90 और 90.20 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है |
88.80-89.00 बैंड एक मज़बूत समर्थन क्षेत्र के रूप में काम कर रहा है. 89 से नीचे का साफ़ ब्रेक इस बात का पहला वास्तविक संकेत होगा कि रुपया आखिरकार वापसी और मजबूती हासिल करने के लिए तैयार है. करेंसी एक्सपर्ट ने कहा कि डॉलर इंडेक्स के कमजोर होने के बावजूद, भारत-अमेरिका ट्रेड टॉक में रुकावट और विदेशी निवेशकों की ओर से की जा रही मुनाफावसूली की वजह से रुपए में बड़ी गिरावट आई है |
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित