राजधानी की हवा फिर हुई बेहद खराब, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली। राजधानी में हवा की गति सुस्त होने और पारा गिरने के चलते फिजा एक बार फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई की स्थिति पर नजर डालें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलीपुर में 284, आनंद विहार में 351, अशोक विहार में 319, आया नगर में 244, बवाना में 191, बुराड़ी में 273, और चांदनी चौक इलाके में 347 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं, डीटीयू इलाके में 303, द्वारका सेक्टर-8 में 334, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 में 242, आईटीओ में 296, जहांगीरपुरी में 346, लोधी रोड में 255, मुंडका में 334, नजफगढ़ में 281, नरेला में 298, पंजाबी बाग में 327, आरकेपुरम में 341, रोहिणी में 323, सोनिया विहार में 320, विवेक विहार में 335, और वजीरपुर में 327 एक्यूआई दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
बैतूल में सनसनी: टॉपर बेटे ने परिवार की हत्या, 12 घंटे तक शवों के बीच बैठा रहा
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके