पाकिस्तान को एशिया कप जिताने वाला गेंदबाज, रहस्यमयी ढंग से हुआ ओझल
नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम से अचानक ही वो गेंदबाज गायब हो गया, जिसने 2012 में एशिया कप जीतने में मदद की थी. जिसने एशिया कप 2012 के फाइनल में बांग्लादेश को हराने में पाकिस्तान की ओर से अहम भूमिका निभाई थी. वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं रहा था, लेकिन पाकिस्तान के मैच विनर की लिस्ट में एक नाम उसका भी था. हम बात कर रहे हैं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे ऐजाज चीमा की, जिन्होंने 2012 के एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश के एक के बाद एक 3 विकेट गिराए थे. हालांकि, उस एशिया कप के बाद ऐजाज चीमा अचानक ही पाकिस्तान टीम से मानों गायब से हो गए.
एशिया कप 2012 में छाए रहे थे चीमा
2012 में पाकिस्तान ने दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीता था. उसने पहली बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा साल 2000 में किया था. 2012 का एशिया कप ऐजाज चीमा के छोटे से करियर का सबसे बेहतरीन पल साबित हुआ. इस टूर्नामेंट में वो उमर गुल के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, तो वहीं फाइनल में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.
आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड कर जिताया था फाइनल
ऐजाज चीमा ने एशिया कप 2012 के फाइनल में 7 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जिसमें शाकिब अल हसन के अलावा मुस्फिकुर रहीम और अब्दुर रज्जाक के विकेट शामिल रहे थे. एशिया कप 2012 के फाइनल में 237 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम के सामने ऐजाज चीमा ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड कर अपनी टीम को खिताब जिताया था. बांग्लादेश की टीम सिर्फ 234 रन ही बना पाई थी और 2 रन के मामूली अंतर से मुकाबला हार गई थी.
एशिया कप फाइनल के बाद खेला बस 1 मैच और करियर खत्म
22 मार्च 2012 को खेले एशिया कप के फाइनल के बाद दाएं हाथ के पेसर ऐजाज चीमा एक बार और पाकिस्तान की जर्सी में खेलते दिखे. 28 अगस्त 2012 को वो शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते तो दिखे, मगर उसके बाद फिर कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेले. ऐजाज चीमा के करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 26 इंटरनेशनल मैच में कुल 51 विकेट लिए. इसमें सबसे ज्यादा 23 विकेट उन्होंने 14 वनडे में झटके.
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी