लग्जरी और रॉयल थीम ने जीता दिल, हर कोई रह गया हैरान
लखनऊ|भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनको जीवनसाथी वंशिका सिंह के शाही रिसेप्शन से नवाबों का शहर क्रिकेट, सियासत और शाही चमक धमक से सराबोर हो उठा।शहीद पथ स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित 'कुल-वंश' के इस शाही रिसेप्शन में उस वक्त हर कोई दंग रह गया, जब नवविवाहित जोड़े ने 1960 मॉडल की चमचमाती रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर एंट्री की। यह कार दिल्ली से खास तौर पर मंगवाई गई थी।
स्टेज पर जब कुलदीप और वंशिका पहुंचे तो उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। कुलदीप ब्लैक कलर के बंद गला सूट में बेहद सजीले लग रहे थे, वहीं वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर लाल पत्थरों (स्टॉस) की बारीक कढ़ाई लुक में चार चांद लगा रही थी।समारोह का खूबसूरत दृश्य वह रहा जब टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर स्टेज पर पहुंचे और कुलदीप ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की। कुलदीप ने उनके भी पैर हुए और वंशिका ने हाथ जोड़कर शालीनता से उनका अभिवादन किया। सीएम ने नवदंपती को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मेहमानों की सुविधा के लिए चार चार्टर्ड प्लेन का था इंतजाम
रिसेप्शन में क्रिकेट जगत और राजनीति के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पहुंचकर जोड़े को बधाई दी। मेहमानों की सुविधा के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का विशेष इंतजाम किया गया।
कुलदीप-वंशिका के गांव के लोग भी हुए शामिल
14 मार्च को मसूरी में शादी रचाने के बाद लखनऊ का यह रिसेप्शन न केवल वीवीआईपी मेहमानों के लिए बल्कि कुलदीप के गांव से आए उन लोगों के लिए भी यादगार बन गया, जिन्होंने अपने लाडले को दूल्हा बनते देख पलके बिछा दी थीं।
रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे रिषभ पंत।
रिसेप्शन में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर